नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस सक्रिय, गांधी भवन में बनी रणनीति

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल।संभावित नगर निगम चुनावों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया।जिलाध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने कहा कि नगर निगम चुनाव कभी भी घोषित हो सकते हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी चुनाव एकजुटता और पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।
बैठक में वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकारिणी गठन और चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हाजी अब्दुल सलाम मंसूरी, राजेंद्र जैन, योगेश सोनी, प्रकाश चंद्र ओझा, शिवप्रकाश घावरी, उस्मान पठान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।