महिला क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज, टीम कप्तानों को दिए दिशा-निर्देश

(महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल।भीलवाड़ा|श्री नगर माहेश्वरी सभा, नगर माहेश्वरी महिला संस्थान एवं माहेश्वरी वूमेन स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 9 से 11 जून तक आयोजित होने वाली महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शनिवार को महेश स्कूल में औपचारिक बैठक आयोजित हुई।
प्रतियोगिता के मुख्य प्रभारी रोशनलाल देवपुरा ने विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं से आई टीम कप्तानों और प्रभारियों को प्रतियोगिता के नियमों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में महेश नवमी महोत्सव के सह संयोजक अर्चित मूंदड़ा, मुख्य खेल प्रभारी मुकेश चेचानी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में 11 क्षेत्रीय सभाओं की टीमें भाग लेंगी। महिला खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।