जोबनेर। स्मार्ट हलचल|आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी जोबनेर की मीटिंग नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष पाराशर की अध्यक्षता में जोबनेर में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरसी चौधरी प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी जयपुर जिला पश्चिम, अभिषेक चौधरी विधायक प्रत्याशी झोटवाड़ा, राकेश वर्मा जिला संगठन महामंत्री, मांगीलाल बुनकर ब्लॉक अध्यक्ष झोटवाड़ा, बाबूलाल फगोड़िया, सरपंच अणतपुरा एवं पंचायत समिति सदस्य भंवर सारण की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। मंच संचालन हीरालाल जाजोरिया ब्लॉक महासचिव झोटवाड़ा ने किया। अपने संबोधन में आरसी चौधरी ने कहा कि नगरपालिका चुनाव को देखते हुए प्रत्येक वार्ड मौहल्ले और गली में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनसे लगातार संपर्क बनाए रखा जाए, उन्होंने वार्डों में संगठन को मजबूत करने और पूरी ताकत के साथ कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन महामंत्री सुनील गांधी, मुकेश बम, नगर पालिका पार्षद विमला जाजोरिया, डॉक्टर महेंद्र जैन, रामपाल चावला, शहाबुद्दीन रंगरेज, लालचंद आसीवाल, गोवर्धन मोहिल, गिरधारी जाजोरिया, हनुमान भाटी, सलाउद्दीन कुरैशी, राजेंद्र सिंह मनोहर, मालसिंह मनोहर, मुस्ताक कुरेशी, शंकर निठारवाल, गणपत बगड़ी, शंकर बागड़ी, संदीप चावला, महिला ब्लॉक अध्यक्ष माया जैन, दिनेश जाजोरिया, रौनक जैन, दीपक तेजी, गोपीचंद मीणा, सुरेश जैन, आशीष जैन, मनोज नोगिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
