जोबनेर। स्मार्ट हलचल|पंचायत समिति झोटवाड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुर्जनियावास, कंवर का बास, धानकिया, निमेड़ा, बिचपड़ी एवं चकरामसर में कांग्रेस संगठन की बैठक का आयोजन अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पंचायत के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया गया।
बैठक में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह एवं जोश देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पंचायत चुनाव लड़ने तथा पंचायत समिति झोटवाड़ा में कांग्रेस का प्रधान बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों को गति देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल बुनकर, संगठन महामंत्री नवीन चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुरेश पुनिया सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
