कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को अतिरिक्त प्रतिभूति राशि जमा करने के संबंध में जारी नोटिस का विरोध दर्ज किया

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल /भवानी मंडी शहर तथा इसके आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा जारी अतिरिक्त प्रतिभूति राशि जमा करने के नोटिस के विरोध में आज अधिकारियों से मिलकर विरोध दर्ज किया गया. नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तो लिया ने बताया कि आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री रोड सिंह परमार व नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय ऑस्तोलिया के नेतृत्व में नगर व ब्लॉक कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय जयपुर वितरण निगम लिमिटेड में हर विद्युत उपभोक्ता के पास गांव गांव शहर शहर में आ रहे हैं अतिरिक्त प्रतिभूति जमा करने के नोटिस के संदर्भ में विरोध दर्ज करने के लिए
स्थानीय अधिकारियों से मिला

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक स्नेह लता आर्य पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद जैन पिंटू नगर संगठन महामंत्री हकीम खान महामंत्री प्रबल जैन विधि प्रकोष्ठ के लोकेश गुप्ता एडवोकेट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे!

प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की और यह मांग की के प्रतिभूति राशि के जमा करवाने के संदर्भ में जो नोटिस दिए गए हैं उन्हें तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए?

10 -15 वर्ष पूर्व भी ऐसे नोटिस दिए गए थे जिन्हें तत्कालीन सरकार ने निरस्त किया था?

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने स्थानीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते विभाग ने उचित कार्यवाही नहीं की और भवानी मंडी अनचल की गरीब जनता को इस संदर्भ में परेशान किया गया तो तो नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस स्थानीय विभाग के तुगलक के आदेशों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी!

नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस ने स्थानीय निवासियों को भी इस बात के लिए प्रेरित किया कि वह इस संदर्भ में अपना विरोध दर्ज कराए और विभाग के इन तुगलकी निर्देशों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें!

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का कहना था विभाग का यह आदेश गैरकानूनी है और उपभोक्ताओं के मौलिक अधिकारों का हनन है!