( मुकेश गुर्जर)
गंगापुर|स्मार्ट हलचल|भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर एवं सांखला परिवार के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय श्री ईश्वरलाल सांखला की पुण्य स्मृति में मंगलवार को सोहस्ती वाटिका, गंगापुर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 9 महिलाओं सहित कुल 161 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर का शुभारंभ भारत विकास परिषद के रीजनल महासचिव संदीप बाल्दी, शाखा संरक्षक प्रहलाद राय सोमानी, सुरेश सिंघवी, शाखाध्यक्ष चमन लोसर, सचिव दिनेश श्रोत्रिय, वित्त सचिव अखिलेश अग्रवाल, प्रकल्प प्रभारी भेरूलाल सुराणा, पवन लोहिया, शिविर संयोजक मनीष सांखला, कांता देवी सांखला एवं ओमप्रकाश सांखला ने मां भारती, युगपुरुष स्वामी विवेकानंद तथा स्व. ईश्वरलाल सांखला के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया।
रक्त संग्रहण का कार्य अरिहंत हॉस्पिटल भीलवाड़ा, रामस्नेही चिकित्सालय भीलवाड़ा तथा महात्मा गांधी हॉस्पिटल भीलवाड़ा की चिकित्सा टीमों ने किया। शिविर में रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा समाजहित में किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की।
शिविर में अरविंद चौधरी, कमलेश पाठक, पवन रुइया, लोकेश कोठारी, चैनसुख जीनगर, रामनारायण वैष्णव, राकेश जागेटिया, मनोज मूंदड़ा, हरिवल्लभ शर्मा, अशोक कुमार मूंदड़ा, गिरिराज सोमानी, भावेश सोमानी, कमलेश सोनी, महिला संयोजिका दीपिका सोनी, दया सैनी, सुरेश पिछोलिया, राजेश गोखरू, घेवर बाबेल, देवीलाल चिप्पड़, संपत सेठिया, लादूलाल सेठिया, ज्ञानजी तातेड़, करण कोठारी, कलादेवी कोठारी, पुष्पा देवी, अशोक सोमानी, अमित सांखला, विकास चेचानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद एवं सांखला परिवार ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और चिकित्सा टीमों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में मानवता और परोपकार की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
