कांग्रेस स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित

विकास जैन बने चित्तौड़गढ़ नगर अध्यक्ष, विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष जीवन खां ने चित्तौड़गढ़ जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह घोषणा जिलाध्यक्ष अशोक वैष्णव की अनुशंसा पर की गई।मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में चित्तौड़गढ़ नगर अध्यक्ष पद पर विकास जैन को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कपासन नगर अध्यक्ष शिवदत्त छीनीवाल, निंबाहेड़ा राजेश सांड जैन, आकोला भावेश छीपा, बेगूं चंद्रशेखर शर्मा, रावतभाटा परमेश्वर मिश्रा एवं बड़ीसादड़ी में संदीप नागौरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार जिला संगठन महासचिव पद पर भगवान सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र तेली, महासचिव खेमराज मेघवाल को मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर देवकिशन सोलंकी, अजीज हुसैन, रौनक यादव, राहुल बारेगामा, महेंद्र छापरवाल, छवि देशबंधु एवं श्यामलाल मेनारिया को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला सचिव पद पर मोहम्मद रफीक, अजय केदार, देवीलाल गुर्जर, दीपक पारीक, शांतिलाल लाडना, अफजल मंसूरी एवं इकबाल नीलगर को नियुक्त किया गया है। वहीं संजय शर्मा को मीडिया प्रभारी तथा राकेश धोबी को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रवक्ता पद पर लखन माली को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अतुल रावत, दुर्गालाल माली, सैय्यद हुसैन, सोहन रावत एवं कमलेश सालवी को मनोनीत किया गया है।

जिलाध्यक्ष अशोक वैष्णव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्यकारिणी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए सभी पदाधिकारी वार्ड स्तर तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।