अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला ब्यावर द्वारा एक भव्य संगठनात्मक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र काठात ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ मात्र एक संगठनात्मक इकाई नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी सहायता और जागरूकता पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों से सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ नेताओं व अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास महला, संगठन महामंत्री डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा, ब्यावर जिला प्रभारी डॉ. गणेश गुर्जर एवं फरीद खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी, पूर्व गृह राज्यमंत्री डॉ. लक्ष्मण सिंह रावत, पीसीसी सचिव कल्पना भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा, कर्नल सलीम मोहम्मद, खनन प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आशीष पदावत, नगर अध्यक्ष भारत बाघमार, इंटक प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर मेवाड़ा, मसूदा ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष इशिका जैन, एनएसयूआई अध्यक्ष शैलेंद्र सांखला, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष राम यादव, एससी जिला अध्यक्ष विरदी चंद खोरवाल तथा अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष अजमत काठात उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया।
नई नियुक्तियों से मिला संगठन को बल
कार्यक्रम के दौरान डॉ. नरेंद्र काठात ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे। इसमें सद्दाम हुसैन एवं बालू राम सेन को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ब्यावर का जिला उपाध्यक्ष तथा फैसल खान को ब्यावर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अतिथियों ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियानों पर रहेगा फोकस
समारोह में अतिथियों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने घोषणा की कि आगामी दिनों में प्रकोष्ठ द्वारा लगातार निशुल्क चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कांग्रेस की नीतियों और जनसेवा के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने की शपथ ली। मंच का कुशल संचालन प्रदेश संयोजक अल्पसंख्यक विभाग एवं जिला प्रवक्ता सेवादल ऋषि लाम्बा ने किया।
