मोहम्मद रफी की याद में संगीत प्रतियोगिता का आयोजन

बजरंग आचार्य

सादुलपुर :-  स्मार्ट हलचल|सुरों के शहंशाह स्व. रफी मोहम्मद की पुण्यतिथि पर रविवार सायं संगीत समारोह का आयोजन मित्तल सामुदायिक भवन में किया गया। ब्र. कु. शोभा बहिन के सानिध्य में डॉ. रामकुमार घोटड़, डॉ. रामावतार सोनी, डॉ. विनोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम देव पांडिया, संतोष कुमार जांगिड़, मनीराम पचार व आमीन खां आदि ने दीप प्रज्वलित किया। अंतर्राष्ट्रीय कलाकार रफीक भियाणी ने भक्तिगीत मन तड़पत हरि दर्शन को आज के साथ शुभारंभ किया। कार्यक्रम में झुंझुनूं, अलसीसर, सूरजगढ़, बगड़, चूरू, आदमपुर मंडी के साथ ही स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम संगीत प्रतियोगिता के रूप में आयोजित हुआ जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। संतोष अलसीसर ने प्रथम, कु. वेदी ने द्वितीय और लतीफ खां आदमपुर मंडी ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इन सभी को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। सभी कलाकारों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। राजेन्द्र सिंह भाटी, प्रो. पूनम शर्मा व रामावतार वर्मा ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।
राजकुमार शर्मा व रजनी कुमावत के छुप गए सारे नजारे…, हीरालाल भार्गव व कौशल्या के बेखुदी में सनम…, संतोष कुमार व दयाशंकर हैं के यमां यमां ये खूबसूरत समां आदि गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में शहर के शिक्षाविद, साहित्यकार, संगीत प्रेमी, निजी शिक्षण संस्थानों के संचालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम में सत्यनारायण शांडिल्य, मुकेश रामपुरा, लक्ष्मण सिंह शेखावत, डॉ दीपचंद साहू, शहनाज़ अहमद, इन्द्र सिंह राजपूत, आर पी शर्मा, डॉ. राजेंद्र सिंह शेखावत, मकसूद चिश्ती, महेन्द्र नाहटा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष एम एन कुरैशी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल शास्त्री ने किया।