अलीगढ़ के आशीर्वाद मैरिज गार्डन में जुटे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, चुनावी रणनीति पर किया मंथन
शिवराज बारवाल मीना
टोंक/अलीगढ़। स्मार्ट हलचल|आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर सोमवार, 12 अक्टूबर को अलीगढ़ मंडल की बैठक आशीर्वाद मैरिज गार्डन, अलीगढ़ में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं चुनाव में दावेदारी जताने वाले संभावित प्रत्याशियों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती तथा जिताऊ प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चन्द धाकड़, कांग्रेस नेता गुलाब चन्द मीना, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार जैन, कांग्रेस नेता घनश्याम जैन, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष मुनीम मीणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमान खान, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष जसराम मीना, निवर्तमान उप प्रधान जगदीश बैरवा, पंचायत समिति सदस्य फोरूलाल मीना एवं मुकेश मीना, अलीगढ़ सरपंच प्रतिनिधि जफर मियां और कांग्रेस नेता सलीम खान, मनीष पहाड़िया, घनश्याम मीणा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही चुनाव में दावेदारी जताने वाले संभावित प्रत्याशियों के संबंध में चर्चा कर संगठनात्मक तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।