ब्यावर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का ऐतिहासिक सद्भावना सम्मेलन: उमड़ा जनसैलाब, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली संगठन मजबूती की शपथ

अनिल कुमार

ब्यावर।स्मार्ट हलचल|जिला कांग्रेस कमेटी, ब्यावर के अल्पसंख्यक विभाग के तत्वावधान में रविवार को होटल राजमहल में “सद्भावना सम्मेलन एवं शपथग्रहण समारोह” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।सम्मेलन में ब्यावर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और सामाजिक सद्भाव, भाईचारे तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण संचालन ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के *अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा* ने किया।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष *एम.डी. चौपदार* ने अपने संबोधन में कहा कि देश का युवा राहुल गांधी की प्रेरणा से जागरूक हुआ है। कांग्रेस युवाओं के रोजगार, शिक्षा और भविष्य के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में जनता को मूल मुद्दों से भटकाने के लिए हिन्दू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद के नाम पर समाज को बांटने का काम किया। चौपदार ने कहा कि अब जनता जागरूक हो चुकी है और धर्म एवं भावनाओं के नाम पर बहकावे में नहीं आएगी।

ब्यावर की पहचान हमेशा भाईचारे और सामाजिक समरसता से रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अल्पसंख्यक विभाग मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी सहित सभी अल्पसंख्यक समुदायों को साथ लेकर चलने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को एकजुट होकर विजयी बनाने का आह्वान किया।

एकजुटता और संगठन मजबूती पर जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग की सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धर्म और जाति से ऊपर उठकर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। आसिंद के पूर्व विधायक हंगामीलाल मेवाड़ा ने मतों के बिखराव को रोकने और संगठन के पक्ष में एकजुट रहने की बात कही। पूर्व विधायक राकेश पारीक ने भी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने की अपील की।
वरिष्ठ नेताओं और वक्ताओं का मिला मार्गदर्शन
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में खनन प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत, कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच, संभाग प्रभारी मुश्ताक खान, राजस्थान चीता मेहरात काठात महासभा अध्यक्ष कर्नल मोहम्मद सलीम, शेख सैयद मुगल पठान महासभा अध्यक्ष बशीर मोहम्मद, आरिफ हुसैन अजमेर, जिला प्रभारी सुशीला जैन एवं सहप्रभारी आरिफ़ खान उपस्थित रहे और सम्मेलन को संबोधित किया।

आयोजक अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अजमत काठात एवं ब्यावर ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा सहित कांग्रेसजनों ने अतिथियों का माला, साफा एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
कार्यक्रम के अंतिम चरण में अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अजमत काठात एवं उनकी नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई तथा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इन प्रमुख कांग्रेसजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक सम्मेलन में पीसीसी सचिव कल्पना भटनागर, मोहम्मद हारून छीपा, प्रधान लाल मोहम्मद, जान मोहम्मद बलाड, भरत खरवा, सत्तार नासून, सुभान सरपंच, श्रवण हुसैन, सरदार टा काठात, इक़बाल मंसूरी, मस्तान डिंडिया, विजयनगर अध्यक्ष अंकित तातेड़, अयूब गौरी, ओबीसी जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, दलपतराज मेवाड़ा, अभिषेक रूणीवाल, अनिल प्रजापत, वृतंजय आर्य, रज्जाक मोहम्मद, शब्बीर अल्ताफ, फिरोज़ काठात, मुकेश काठात, आवेश नागौरी, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के शाकिर कुरैशी, अब्दुल मजीद कुरैशी, मोहम्मद अफजल, ब्यावर ब्लॉक के रियाज नागौरी, जवाजा अध्यक्ष आलम काठात, भिनाय अध्यक्ष इरफान अहमद, मसूदा अध्यक्ष सत्तार नासून, बिजयनगर अध्यक्ष उस्मान खान, जैतारण अध्यक्ष मर्दान बेग, बर अध्यक्ष साबिर काठात तथा मसूदा नगर अध्यक्ष ताज मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।