निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन आज

केसरीनंदन गार्डन से कलेक्ट्रेट तक निकलेगा पैदल मार्च, पुतला दहन भी होगा

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल |राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर की ओर से मंगलवार को लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग को लेकर जिला स्तरीय विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 10 बजे केसरीनंदन गार्डन, सतपुलिया से पैदल मार्च निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां विरोध-प्रदर्शन के साथ पुतला दहन किया जाएगा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता तथा जनमत के सम्मान की मांग को लेकर कांग्रेसजन अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।