किसानों के हक की लड़ाई में साथ खड़ी है कांग्रेस: डॉ. कृष्णा पूनिया

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल।ताबाखेड़ी में डेम निर्माण के विरोध में चल रहे धरने के 44वें दिन पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने किसानों का समर्थन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हुए अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी।
​डॉ. पूनिया ने मांग की कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर उपजाऊ भूमि के बजाय डेम का निर्माण ‘लिलकी बीहड़’ में कराए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने वार्ता कर सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आगामी पंचायती राज चुनावों में उसे इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।