गंगापुर हॉस्पिटल के रेडियोलॉजिस्ट की पुत्री का मैंगलोर मेडिकल कॉलेज में चयन

(क्षेत्र में हर्ष का माहौल)

गंगापुर

(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल।राजकीय सैटेलाइट हॉस्पिटल गंगापुर में पदस्थापित रेडियोलॉजिस्ट डॉ. चंद्र शेखर पारीक की सुपुत्री अवनी पारीक ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। अवनी का चयन कर्नाटक के ख्याति प्राप्त ए.जे. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मैंगलोर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नाटक राज्य में मेडिकल की कुल लगभग 11000 सीटें हैं, जिनमें ओपन श्रेणी की मात्र 900 सीटें हैं। इन 900 ओपन सीटों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा थी, जिसमें अवनी ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।अवनी की इस उपलब्धि पर सैटेलाइट हॉस्पिटल के चिकित्सकों, स्टाफ सदस्यों तथा क्षेत्रवासियों ने डॉ. पारीक एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए अवनी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।