48 घंटे में पानी-बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

अनिल जांगिड़

स्मार्ट हलचल।नगर कांग्रेस कमेटी बिजयनगर के अध्यक्ष अंकित तातेड़ ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शहर में चरमराई पेयजल व्यवस्था और अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि कई वार्डों में पिछले 7 दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं हुई है, जबकि बार-बार की बिजली कटौती से स्थिति और गंभीर हो गई है। कांग्रेस ने प्रशासन से 48 घंटे के भीतर सभी वार्डों में नियमित पानी की आपूर्ति और अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर आम जनता के साथ उग्र आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।