(हरिप्रसाद शर्मा )
पुष्कर/ अजमेर /स्मार्ट हलचल।नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरूवार को पूर्व केंन्द्रीय मंत्री किसान नेता स्व. राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई। प्रवक्ता शरद वैष्णव ने बताया कि इस मौके पर पुष्कर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमे स्व. पायलट को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए गए सिदान्तों पर चलमे का संकल्प लिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंसाफ अली ने बताया कि स्वर्गीय पायलट किसानों के मसीहा थे और उनके मन मे किसानों के प्रति बहुत प्यार और हमदर्दी थी। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय जोशी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पायलट के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष प्रमोद पाराशर ने भी स्वर्गीय पायलट के बताए मार्ग पर गरीबों, किसानों, मजदूरो और युवाओं का कल्याण किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय जोशी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद पाराशर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दामोदर शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी इंसाफ अली, वरिष्ठ कांग्रेसी दामोदर मुखिया, बैणीगोपाल मन्त्री, टीकम शर्मा, बैधनाथ पाराशर, भागचंद दग्दी, जगदीश कुर्डीया, सुरेश पाराशर, मधुसुदन पाराशर, जसराज गुर्जर, ओमप्रकाश तिगाया, प्रथ्वीराज उदय, प्रेमप्रकाश बकोलिया, महेश नायक विकास मुखिया, पुष्कर नारायण आदाली, शैतान सिंह सांखला, ओमप्रकाश पाराशर, विजय मुखर्जी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर ने स्व,किसान नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप मनाते हुए पुष्कर नगर कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की ।
