सूरौठ।स्मार्ट हलचल।राजकीय कॉलेज सूरौठ में सत्र 2026 -27 के लिए बीए सेमेस्टर प्रथम में प्रवेश आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रवेश सूची जारी कर दी गई है जिसके दस्तावेज सत्यापन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून है।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. पप्पू राम कोली एवं नोडल अधिकारी डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देश अनुसार राजकीय महाविद्यालय सूरौठ में सत्र 2026 -27 में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की प्रवेश सूची जारी हो गई है। सभी छात्र-छात्राओं के नाम प्रवेश सूची में आ गए हैं। सभी छात्र-छात्राएं जिन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन किया है वे सभी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेज सत्यापन करा सकते हैं। दस्तावेजों में आवेदन पत्र, वेरीफिकेशन फॉर्म, बधाई पत्र, 10वीं, 12वीं की अंक तालिका, मूल टीसी एवं सीसी, जाति प्रमाण पत्र, जन आधार कार्ड, आधार कार्ड और मूल निवास प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से महाविद्यालय में उपस्थित होकर जमा करा सकते हैं। सभी प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के उपरांत और विषय आवंटित करने के बाद उनकी ई-मित्र पोस्टिंग की जाएगी। उसके बाद छात्र-छात्राएं अपनी फीस जमा करा सकते हैं।जिसकी अंतिम तिथि 13 जून है। इसके उपरांत प्रवेशित छात्र-छात्राओं की सूची 15 जून को जारी की जाएगी।
