एनटीपीसी सरकारी विद्यालयों के विकास में कर रही सहयोग- जाट
जाफ़र लोहानी
स्मार्ट हलचल|मनोहरपुर ग्राम लोचूकाबास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्रामीण एवं विद्यालय परिवार की ओर से कार्मिक अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत वर्मा, विशिष्ट अतिथि सीबीओ शाहपुरा पवन जाट,पूर्व प्रधानाचार्य काशी प्रसाद शर्मा, पीईईओ सायर लाखीवाल, बंशीधर पटवारी, रीछपाल यादव, पूर्व एएओ बाबूलाल शर्मा, तेजपाल यादव रहे। एवम् अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेन्द्र अग्रवाल ने की।
इस दौरान विद्यालय के कार्मिक एएओ हरलाल सिंह का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर एवं अभिनन्दन पत्र सहित अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बीजेपी एससी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत वर्मा ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ कार्मिक सदैव सम्मान के हकदार होते हैं। सभी कार्मिकों को पूर्णरूप से सरकारी कार्य को पूर्ण मनोयोग में सहयोग देना चाहिए। सीबीओ जाट ने कहा कि एनटीपीसी शाहपुरा ब्लॉक में सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग कर रही है!
पूर्व में एनटीपीसी के द्वारा सरकारी विद्यालय में प्रयोगशालाएं बनवाई गई है। अब आगामी समय में अन्य कार्य भी करवाए जाएंगे। वही विद्यार्थी रमेश यादव, श्रीराम यादव, विजय वर्मा , सहित व्याख्याता मनोज शर्मा, उप प्रधानाचार्य राहुल शर्मा, मनोज शर्मा सहित ने भी उद्बोधन दिया।मंच संचालन व्याख्याता रोहिताश डूडी ने किया। इस दौरान ने विद्युत निगम में कनिष्ठ अभियंता महेंद्र कुमार, शिक्षिका कोमल, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, राहुल शर्मा रामकरण ढबास,फूलचंद भढाना , श्रीराम , धोलू राम गुर्जर ,शैतान सहित विद्यार्थी एवं शिक्षण स्टाफ मौजूद थे ।
