Homeराजस्थानकोटा-बूंदीगांवों में बाल मित्र ग्राम समूहों कि कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,Consensus...

गांवों में बाल मित्र ग्राम समूहों कि कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,Consensus formation of executive

त्रिलोक चंद नारवाल

Consensus formation of executive

बाल मित्र व करूणामय समुदाय का दिलाया लोगों को संकल्प।

विराटनगर।शनिवार को सत्यार्थी मूवमेंट फोर ग्लोबल कम्पैशन बाल आश्रम के सहयोग से संचालित बाल मित्र ग्राम जयसिंहपुरा,सुरजपुरा,बागावास अहिरान,रघुनाथपुरा,ठीकरिया में बाल आश्रम संस्थापिका सुमेधा कैलाश के निर्देशन में बाल मित्र युवा मंडल,महिला मंडल कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
इस अवसर पर बाल मित्र ग्राम बागावास अहिरान जयसिंहपुरा व रघुनाथपुरा के युवाओं ने युवा मंडल का नाम सर्वसम्मति से बाल मित्र युवा मंडल रखा गया। सुरजपुरा,जयसिंहपुरा,ठीकरिया व रघुनाथपुरा में महिला मंडल का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जयसिंहपुरा में युवा मंडल कार्यकारिणी में रतिराम यादव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अजय सिंह शेखावत,बागावास अहिरान में कमलेश,कक्कड़,अध्यक्ष ,रघुनाथपुरा में रोहिताश गुर्जर मनोनीत किए गए।
तथा सुरजपुरा में सपना टेलर अध्यक्ष,रघुनाथपुरा में मीना देवी अध्यक्ष,बागावास अहिरान में अध्यक्ष मोना देवी,ठीकरिया में उर्मिला देवी अध्यक्ष तथा जयसिंहपुरा मे मुनेश देवी यादव ,उपाध्यक्ष किरण देवी, सचिव सुशिला यादव को सचिव के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत कर बाल मित्र ग्राम समूहों का गठन किया गया।इस अवसर पर बाल आश्रम कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाल मित्र युवा मंडल व महिला मंडल गांव में बाल विवाह,बाल मजदूरी,बाल तस्करी, अशिक्षा,बाल यौन शौषण,भेदभाव,घूंघट प्रथा,दहेज प्रथा,मृत्यु भोज जैसी तमाम सामाजिक बुराइयों खिलाफ लोगों को जागरूक करने व गांव के पात्र व वंचित लोगों सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करवाने सहित पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर आदर्श करूणामय बाल मित्र समुदाय का निर्माण करने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर युवा मंडल व महिला मंडल के सभी सदस्यों को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में शामिल किया गया और नवनिर्वाचित युवा मंडल,महिला मंडल सदस्यों को करूणामय समुदाय बनाने का संकल्प दिलाया गया।तथा इस अवसर युवाओं,महिलाओं सहित एसएमजीसी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES