सेवा ही मानवता की सच्ची पहचान — लायंस क्लब भवानी मंडी रॉयल ने किया भोजन वितरण

रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी
भवानी मंडी।स्मार्ट हलचल|लायंस क्लब भवानी मंडी रॉयल द्वारा अपनी मासिक सेवा गतिविधि के अंतर्गत आज अन्न क्षेत्र एवं सरकारी हॉस्पिटल में जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण किया गया। सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाने के साथ-साथ समाज में सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश प्रसारित करना रहा।

इस सेवा गतिविधि के लाभार्थी लायन मनीष जी जैन रहे। उनके सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्य में क्लब सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं सेवाभाव के साथ सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में जोन चेयरमैन लायन कालू लाल सालेचा, क्लब अध्यक्ष लायन नरेंद्र जैन, लायन पीयूष जैन, लायन चेन सिंह सिसोदिया, लायन गणेश सालेचा, लायन अख्तर अली सहित अन्य लायन साथी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन नरेंद्र जैन ने कहा कि “लायंस क्लब का मूल उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। भोजन वितरण जैसे सेवा कार्य हमें यह प्रेरणा देते हैं कि समाज में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। सेवा का छोटा-सा प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ी खुशी ला सकता है।”

जोन चेयरमैन लायन कालू लाल सालेचा ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि क्लब द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा प्रकल्प समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सभी सदस्यों एवं लाभार्थी लायन मनीष जी जैन का सेवा सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लायन साथियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा प्रकल्पों को निरंतर जारी रखने और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सेवा पहुँचाने का संकल्प लिया।

“सेवा परमो धर्मः — मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है।”