शंभूपुरा पुलिस की तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ 12 दिन में लगातार पाँचवी कार्यवाही

1 किलो 160 ग्राम अवैध अफ़ीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एक बाईक जब्त।

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभूपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1 किलो 160 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी विनोद कुमार के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी शंभुपुरा धर्मराज मीना द्वारा मय टीम कानि नरेश कुमार , रामकिशन, मुकेश कुमार, योगेन्द्र कुमार द्वारा दौराने नाकाबंदी थाना सर्कल में एक मोटर साइकिल से 1 किलो 160 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। मामले में दो आरोपी राजूनाथ पुत्र शंभूनाथ योगी उम्र 30 साल निवासी गांव जाट थाना रतनगढ़ जिला नीमच एमपी व सूरज नाथ पुत्र हजारी नाथ योगी उम्र 28 साल निवासी लालपुरा थाना रतनगढ़ जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल को जब्त किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
बता दे कि शंभूपुरा थाना पुलिस की ताबड़तोड़ पिछले 12 दिन में यह लगातार पाँचवी कार्यवाही है, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।