महिलाओं की सुविधा बना मजाक? जिम्मेदार कब जागेंगे, अतिक्रमण पर कब लगेगी रोक?
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|नगर निगम द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए प्राइवेट बस स्टैंड पर बनाया गया ‘पिंक टॉयलेट’ उद्घाटन से पहले ही अतिक्रमण की चपेट में आ गया है—आखिर जिम्मेदार कौन?
क्या महिलाओं की सुविधा यूं ही दम तोड़ेगी?
टॉयलेट के आसपास
केबिन,बसे,ठेले-खोमचे और अस्थायी कब्जों के कारण वहां पहुंचना मुश्किल हो गया है। सवाल उठता है कि जब उपयोग ही नहीं हो पाएगा तो इस सुविधा का औचित्य क्या रह जाएगा?
निगम की निगरानी कहां गई?
क्या नगर निगम को अतिक्रमण दिख नहीं रहा या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है? लाखो करोड़ों की योजनाओं का यही हश्र होना था?
स्थानीयों में आक्रोश, कब होगी कार्रवाई?
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो यह सुविधा सिर्फ कागजों में ही रह जाएगी।
अब बड़ा सवाल—क्या निगम समय रहते जागेगा या महिलाओं की यह जरूरी सुविधा यूं ही अतिक्रमण में घुटती रहेगी?
