ऊपरमाल मे धाकड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 42 जोड़े बने हमराही

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल|आदर्श धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित धाकड़ समाज के 27 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 52 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर आयोजित प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह में 44 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पूर्व जिला प्रमुख इंजी. कन्हैया लाल धाकड़ तथा विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चैरेटीबल ट्रस्ट की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़ द्वारा प्रात 7.30 बजे भूमि पूजन तथा 9.15 बजे ध्वजा रोहण के साथ सम्मेलन की शुरूआत हुई। आशीर्वाद समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख इंजी. कन्हैयालाल धाकड़ ने कहा कि जिस समाज ने अपने बच्चों को क्वालिटी की शिक्षा देने के साथ ही समाज के विवाह समारोहों में होने वाले फिजूल खर्च को रोक कर सामूहिक विवाह सम्मेलन शुरू करने के साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म कर दिया हैं उस समाज का आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक तथा राजनीतिक विकास को कोई रोक नहीं सकता। इस अवसर पर श्रीधाकड़ महासभा के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष इन्द्र सिंह मंडलोई, श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेन्द्र नागर के साथ ही अनेक जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारि व बड़ी संख्या समाजजन मौजूद रहे।