वरिष्ठजनों ने दिया आशीर्वाद, वार्ड की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर सभापति व आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
चित्तौड़गढ़, 12 अक्टूबर। स्मार्ट हलचल|नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 के पार्षद भोलाराम प्रजापत ने नवरात्र के पावन अवसर पर नगर परिषद परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने छठे कार्यकाल का श्रीगणेश किया। इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहे।लगातार छठी बार निर्वाचित हुए भोलाराम प्रजापत ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ एक अलग पहचान बनाई है। सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव तथा स्वच्छ छवि के चलते उन्हें वार्ड में जनसेवक के रूप में जाना जाता है।इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठजनों ने उन्हें जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए सदैव ऊर्जावान बने रहने का आशीर्वाद दिया। वहीं युवा समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने माला और उपरना पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद पार्षद भोलाराम प्रजापत ने समर्थकों के साथ नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया एवं आयुक्त रविन्द्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने वार्ड के विकास कार्यों की सूची एवं मूलभूत समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा। सभापति एवं आयुक्त ने समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करते हुए प्राथमिकता से कार्रवाई का आश्वासन दिया।
छठे कार्यकाल की शुरुआत के अवसर पर उत्साहित समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। उन्होंने वार्ड के विकास कार्यों को गति देने और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा की।
इस अवसर पर अनंत समदानी, लक्ष्मण सिंह भाटी, सूर्यप्रकाश शर्मा, कन्हैयालाल पुरोहित, भैरवशंकर पंचोली, मथुरालाल नंदवाना, विजय कुमार शर्मा, महेंद्रनाथ योगी, रितेश कुमावत, कैलाश वैष्णव, मनीष पीपाड़ा, शेषकुमार गुप्ता, रामप्रसाद प्रजापत, विष्णु प्रजापत, अक्षय प्रजापत, अमित कुमावत, ऋतिक ओझा, राघव काबरा, रतन तड़बा, देवशरण तिवारी, मदनलाल सालवी, नारायण भोई, अजय रजक एवं महेंद्र सरगरा सहित वार्ड के वरिष्ठजन और युवा समर्थक उपस्थित रहे।