युवाओं ने राष्ट्रपति के नाम काछोला तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
काछोला 11 अगस्त -स्मार्ट हलचल|गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर काछोला तहसील क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों के युवाओं ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान गौमाता की पूजा-अर्चना कर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के माध्यम से सरकार को सद्बुद्धि देने तथा गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में ठोस निर्णय लेने की कामना की गई।कार्यक्रम के बाद युवाओं ने राष्ट्रपति के नाम काछोला तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं ने ‘गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले’, ‘गाय, गंगा और गीता का सम्मान हो’ सहित विभिन्न नारे लगाए।
कार्यक्रम में शंकर गुर्जर संग्रामपुरा, राधेश्याम कंजर जीएसएस अध्यक्ष सरथला, सीताराम गुर्जर धोरेला, नवल टेलर, धर्मराज गुर्जर, कुंवरलाल गुर्जर, राहुल पांचाल, भेरूलाल गुर्जर, संपत गुर्जर सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गौभक्त मौजूद रहे।
