मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। क्रिएटिव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ओलंपियाड अवॉर्ड फेलिसिटेशन सेरेमनी-2026 आयोजित कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने ओलंपियाड चैंपियनों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ने उनके माता-पिता व शिक्षकों के साथ-साथ गंगापुर सिटी का भी गौरव बढ़ाया है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। विद्यालय ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल कक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा और सफलता की सोच विकसित करना है।
