रायपुर में समाजसेवियों ने श्मशान को किया स्वच्छ एवं कंटक मुक्त

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|”शमशान में श्रमदान” को लेकर रविवार को प्रातः 10:15 बजे से लेकर 12:15 बजे तक 2 घंटे लगातार मोक्ष धाम समिति के नेतृत्व में कठोर श्रमदान किया गया। प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव ने बताया कि सेवानिवृत्त अध्यापक एवं समाजसेवी शिवलाल शर्मा व रामगोपाल दाधीच, गौ भक्त भंवरलाल खारोल गलवा, भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष चंद्र झंवर, रायपुर माहेश्वरी समाज अध्यक्ष दिनेश चंद्र झंवर,मंगल व्यास, पंडित राधेश्याम शर्मा, सुरेंद्र सिंह तॅवर,मोक्ष धाम समिति के सदस्य राजकुमार टेलर, पेंटर हेमंत नामदेव, कमलेश वैष्णव, दिनेश शर्मा, दिनेश लाड, कैलाश लोहार, प्रकाश माली सहित अन्य समाजसेवियों ने कंटीली झाड़ियां, गाजर घास उन्मूलन, स्वच्छता अभियान में पूर्ण सहयोग किया। समस्त कंटीली झाड़ियों को मौके पर ही जलाकर शमशान स्थल को स्वच्छ एवं कंटक मुक्त किया।