एमएलवी कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट ‘आरंभ’ का शानदार समापन, लियो क्लब ने विजेता टीम को सौंपी ट्रॉफी

​भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|एमएलवी टेक्सटाइल कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता ‘आरंभ’ का फाइनल मैच के साथ शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में लियो क्लब भीलवाड़ा के अध्यक्ष प्रियांश सांखला ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और चमचमाती ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।
​प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिए लियो क्लब द्वारा पूरे सात दिन तक निरंतर फलों का वितरण किया गया। यह संपूर्ण आयोजन बेहद सफल रहा।
​इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन की ओर से प्राचार्य डॉ. अरविंद वशिष्ठ, खेल प्रभारी ए. कनिराजा, पीटीआई डॉ. युवराज सिंह, साहिल सोनी और कुशल टेलर आदि मौजूद रहे। वहीं लियो क्लब की ओर से काव्य जैन, स्नेहिल लड्डा, क्रुनाल देरासरिया और राज आर्यन सेठी सहित अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।