जांगिड़ प्रीमियर लीग (JPL) सीजन-8 का हुआ शानदार आगाज , उद्घाटन मैच जांगिड़ कैपिटल ने 29 रन से जीता

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । जांगिड़ समाज के बहुप्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंट जांगिड़ प्रीमियर लीग (JPL) सीजन-8 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दिन का उद्घाटन मुकाबला जांगिड़ कैपिटल और जांगिड़ इंडियंस के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जांगिड़ कैपिटल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 29 रन से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की।
वहीं दिन का दूसरा मुकाबला जांगिड़ वॉरियर्स और जांगिड़ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में जांगिड़ वॉरियर्स ने शानदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर 22 रन से जीत हासिल कर महत्वपूर्ण अंक अपने नाम किए।
टूर्नामेंट के पहले ही दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। दर्शकों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर मैचों का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
JPL सीजन-8 के अंतर्गत प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। आयोजकों ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से टूर्नामेंट में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की है।