बुढ़वा मंगल पर कानपुर में जगह-जगह हुए भंडारे, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल|आज यहां बुढ़वा मंगल के अवसर पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया साथी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी उमड़ी ।
आज पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। भगवान | हनुमान के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए सोमवार देर रात करीब 12 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। रात के समय ही मंदिर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ दिखाई देने लगी।
आज मंगलवार तड़के करीब एक बजे मंगला आरती होने के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे। पट खुलते ही भक्तों ने कतारबद्ध होकर पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन किए। इसके बाद लगातार श्रद्धालुओं बढ़ती चली गई ,जिसे नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी दिखाई पड़ा।