राष्ट्रीय सनातन सेना भारत: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेसडर व राष्ट्रीय गायिका शक्ति दुबे बनीं मध्य प्रदेश की प्रदेश प्रवक्ता

मदन मोहन गर्ग

गंगापुरसिटी, स्मार्ट हलचल।सनातन धर्म, संस्कृति और सामाजिक चेतना के प्रचार-प्रसार में जुटी अग्रणि संस्था ‘राष्ट्रीय सनातन सेना भारत’ (सनातन सर्व सेवा संघ) ने संगठन का विस्तार करते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पन्ना जिले की निवासी, सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय गायिका एवं कथा वाचक शक्ति दुबे को मध्य प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता (महिला इकाई) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रणव पटेल जी तथा महिला इकाई की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती विनेश भदोरिया जी की सहमति और दिशा-निर्देशानुसार की गई है। जारी किए गए आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, परम पूज्य सदानंद महाराज जी एवं पूज्य गुरुदेव दंदरौआ महाराज जी के पावन आशीर्वाद से राष्ट्रीय सनातन सेना की कोर कमेटी ने शक्ति दुबे के सनातन धर्म के प्रति समर्पण, कार्यनिष्ठा और वैचारिक प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वह सामाजिक चेतना के माध्यम से सनातन के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएँगी।

12 वर्ष की उम्र में बनी थीं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेसडर
पन्ना जिले के ग्राम दनबारा की रहने वाली शक्ति दुबे बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा की धनी रही हैं। उनकी इसी प्रतिभा और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए पन्ना जिला प्रशासन द्वारा मात्र 12 वर्ष की अल्प आयु में ही उन्हें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। वह वर्तमान में भी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए समाज में बालिकाओं के अधिकार और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैला रही हैं।

भजनों और कथा व्यास पीठ से बनाई राष्ट्रीय स्तर पर पहचानशक्ति दुबे न केवल एक प्रखर वक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, बल्कि एक राष्ट्रीय स्तर की गायिका और कथा वाचक भी हैं। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों एवं बड़े-बड़े मंचों पर अपने सुमधुर भजनों और ओजस्वी कथा वाचन से अपार लोकप्रियता हासिल की है। उनके भजनों और धार्मिक कार्यक्रमों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया है।शुभचिंतकों में खुशी की लहर, दीं बधाइयाँशक्ति दुबे को राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की मध्य प्रदेश महिला इकाई का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर दनबारा गाँव, पन्ना जिले और पूरे प्रदेश के सनातन प्रेमी समाज में हर्ष व्याप्त है। नियुक्ति की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए शक्ति दुबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रणव पटेल जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला इकाई) श्रीमती विनेश भदोरिया जी सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए मध्य प्रदेश में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और नारी सशक्तिकरण के लिए निरंतर समर्पित रहेंगी