साइबर अपराधों से बचाव का दिया संदेश, स्थापना दिवस पर भाविप ने आयोजित की संगोष्ठी

शाहपुरा- मूलचन्द पेसवानी
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शाहपुरा शाखा की ओर से साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय में किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक ओपी विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जयदेव जोशी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप् में विद्यान व प्रोद्योगिकी के वरिष्ठ व्याख्याता महेश कुमार कोली व एसबीआई शाहपुरा के मुख्य प्रबंधक वेदप्रकाश मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत प्रधानाचार्य द्वारका प्रसाद जोशी ने किया।
शाखा अध्यक्ष पवन कुमार बांगड़ ने सभी का स्वागत करते हुए भाविप की स्थापना के उदेश्यों, आज के दौर मे ंउसकी आवश्यकता तथा आज के विषय पर प्रकाश डाला।
मुुख्य अतिथि ओपी विश्नोई ने साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा होने पर तुंरत ही भारत सरकार की ओर से जारी काॅल नंबर 1930 पर अपनी रिपोर्ट देवे तथा पुलिस को भी तत्काल सूचना देवे ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। उन्होंने स्मार्ट फोन का उपयोग भी सावधानी पूर्वक करने पर जोर दिया।
मुख्य प्रबंधक वेदप्रकाश ने साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के बारे में बैंक मैनजमेंट द्वारा जारी प्रोटोकाॅल बताते हुए स्मार्ट फोन में कुछ सावधानियां रखने के प्रायोगिक बताते हुए फोन में सेटिंग्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा के उपभोक्ता का खाता उनके बैंक में होने पर तत्काल उनको सूचना देकर बैंक पहुंच कर निर्धारित आवेदन करके अपराधों को रोका जा सकता है।
महेश कोली ने कहा कि आज हर व्यक्ति का जीवन मोबाइल से प्रांरभ हो रहा है। बिना मोबाइल के उसका रह पाना संभव नहीं हो पा रहा है। व्यक्ति मोबाइल में जो भी आदान प्रदान करता है उसका रिकार्ड ही उपराध करने वालों को सहयोग करता है। उन्होंने सावधानी बरतने के साथ साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम की रोकथाम के बारे में कई टिप्स बताये।
इससे पूर्व अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर संगोष्ठि का शुभारंभ किया। पुलिस उपाधीक्षक विश्नोई ने भाविप सदस्यों द्वारा रखे सवालों का भी उत्तर दिया। संगोष्ठि में भाविप के सदस्यगण मौजूद रहे।