नाबालिग रेप पीड़िता, उसकी मां और नानी की बेरहमी से हत्या

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी ने जमानत मिलते ही ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. वो कुछ दिनों पहले एक सामान्य जीवन जी रहा था. लेकिन बीती रात इसने जो किया, उसे जानकर हर कोई सन्न रह गया. POSCO के मामले में जमानत मिलते ही इस शख्स ने आरोप लगाने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की, उसकी मां, उसकी नानी की हत्या की. उससे पहले आरोपी ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को भी मार डाला. दिल दहला देने वाली यह वारदात दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले की है. जहां बीती रात शाबाद मंडल में दो अलग-अलग घटनाओं में इस शख्स ने 6 लोगों की हत्या कर दी. इनमें उसकी पत्नी, दो बच्चे और एक दूसरे परिवार के तीन सदस्य शामिल है. आरोपी फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

आरोपी पर पहले भी पॉक्सो का मामला दर्ज किया गया था और वह जमानत पर बाहर आया था। आरोपी की पहचान रंगा रेड्डी जिले के शाबाद मंडल निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।

आरोपी नाबालिग लड़की से जुड़े मामले में POCSO केस चल रहा था। कुछ ही दिन पहले उसे जमानत मिली थी। जमानत पर आते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

क्या बोली पुलिस?

इस पूरे मामले को लेकर फ्यूचर सिटी के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी ने कहा, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी ने रात में दो अलग-अलग जगहों पर हत्याएं कीं। इसके बाद, उसने अपने पिता को फोन किया और अपराध के बारे में बताया। जिसके बाद से आरोपी फरार है। पुलिस की स्पेशल टीमें बनाई गई हैं और हमें कुछ सुराग मिले हैं। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

रंगा रेड्डी जिले की हाल के सालों में सबसे भयानक वारदात में आरोपी राजकुमार ने पहले दैवलागुडा गांव में अपने घर पर अपनी पत्नी पार्वती सरिता (30) और अपने दो बच्चों – एक चार साल का बेटा और 18 महीने का बच्चे की हत्या की. इसके बाद वह लगभग छह किलोमीटर दूर एक दूसरे गांव में गया, जहां उसने कथित तौर पर 17 साल की एक लड़की की हत्या कर दी. इस लड़की ने 16 मई को उसके खिलाफ POCSO के तहत शिकायत दर्ज कराई थी. उसने लड़की की मां लक्ष्मी (45) और नानी रुक्कम्मा (65) की भी हत्या कर दी.