पावटा ,स्मार्ट हलचल|कस्बे में रविवार को दुर्गा वाहिनी के तत्वाधान में भव्य दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया । मंचस्थ अतिथियों द्वारा माँ दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए माँ दुर्गा की पावन आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । तत्पश्चात विजय महामंत्र और एकात्मकता मंत्र के साथ गरबा, डांडियॉ सहित, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई । महिलाओं तथा बहिनों ने नृत्य करते हुए जमकर गरबा और डांडिया का मजा लिया । इसी क्रम में दुर्गा वाहिनी की बहिनों ने शौर्य प्रदर्शन करते हुए तलवार और दण्ड प्रदर्शन का अलौकिक प्रदर्शन प्रस्तुत किया l इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मंच पर उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद के राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्द कुमार ने लव जिहाद और धार्मिक कन्वर्जन के बढ़ते मामलों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बहुत से विधर्मी लोग इस प्रकार सक्रिय है जो हमारी बहिन बेटियो को लालच देकर अथवा धोखा देकर प्रेम जाल मे फसाने में लगे हैं और फिर जबरदस्ती उनका धर्मान्तरण करवाते हैं । यह मुद्दा केवल धार्मिक नहीं है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव के लिए भी एक गम्भीर खतरा है । इससे बचने के लिए हमें अपने परिवार अथवा समाज की चिन्ता करनी होगी । जब हमारा परिवार और समाज सुरक्षित होगा तो राष्ट्र भी सुरक्षित होगा। विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री राधेश्याम ने बताया कि हमारी इस सनातन संस्कृति में हमेशा से ही नारी का सम्मान होता रहा है । नारी शक्ति आदिशक्ति के रूप में हमेशा से ही इस राष्ट्र का गौरव बढाते रही है । बहिनों को अपनी शक्ति को पहचानते हुए उसे सही दिशा में लगाना चाहिए। इस दुर्गा अवसर पर दुर्गा वाहिनी जयपुर प्रान्त सह प्रान्त कार्यवाहिका बाला बहन ने सभी आगन्तुओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन की जानकारी दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप मेंराजश्री स्कूल निदेशक पुनीता यादव मंच पर उपस्थित रही । इस अवसर परदुर्गा वाहिनी की प्रखंड संयोजक शीतल पारीक ,चंचल गुप्ता, काव्य लक्ष्मी टांक,कोमल मिश्रा,
चंदू नव्या लतिका अर्पिता रीना गुप्ता अंजली अल्का सहित बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहिने मातृशक्ति उपस्थित रही ।अपर्णा अग्रवाल, मनीष सैन एवं सरोज यादव ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया ।