सत्यनारायण सेन गुरला
गुरला/भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडरमाला में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेन्द्रगढ़ की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्रतियोगिता में महेन्द्रगढ़ विद्यालय की छात्रा कृष्णा साहू (पुत्री सीताराम तेली) ने पिथास की छात्रा को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही कृष्णा का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। अब वह भीनमाल (जालौर) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।विद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी बिखेरा जलवा स्वर्ण पदक के अलावा विद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कियाः
रेखा वैष्णव ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीता।
पूजा सिरवी, चंचल साहू, राधा तेली और तनिषा खोईवाल ने कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) हासिल किए।
स्टाफ और ग्रामीणों ने दी बधाई
छात्राओं की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामावतार शर्मा ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विजेता छात्राओं, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका मंजु बुलीवाल और टीम प्रभारी मंजू नैनावटी सहित पूरे विद्यालय स्टाफ को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने सभी छात्राओं की हौसलाअफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।