Homeभीलवाड़ादरारों से प्रभावित हुए भूखंडों की डिमांड जारी करने के बाद भी...

दरारों से प्रभावित हुए भूखंडों की डिमांड जारी करने के बाद भी 1 साल से नहीं जमा कर रहे डिमांड राशि

नगर विकास न्यास के अधिकारी लोगों को कटवा रहे हैं चक्कर

भीलवाड़ा । पुर में दरारों से हुए नुकसान की भरपाई हेतु तत्कालीन मुख्यमंत्री के आदेश पर नगर विकास न्यास द्वारा सर्वे करा कर नुकसान के आधार पर लॉटरी निकालकर भूखंड आवंटित किए गए थे। जिस पर नगर विकास न्यास द्वारा प्रभावितों को डिमांड नोटिस जारी करने के उपरांत 1 वर्ष से चक्कर कटवाए जाकर डिमांड राशि जमा नहीं की जा रही है। जिससे उपनगर पुर के लोगों में आक्रोश हैं। संघर्ष सेवा समिती पुर के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य छोटू लाल अटारिया का कहना है कि नगर विकास न्यास के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के उपरांत भी जानबूझकर भाजपा सरकार को बदनाम करने की नीयत से आमजन के कार्य नहीं किया जाकर बार-बार चक्कर कटवाए जा रहे हैं। अटारिया ने बताया कि 15 अक्टूबर 2024 को प्रतिनिधि मंडल जिसमें भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य प्रेम बिश्नोई छोटू लाल अटारिया, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रतनलाल आचार्य ,गणेश मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश सोनी, देवी लाल आचार्य द्वारा भी उक्त समस्या का निराकरण कर शेष रहे नुकसान सुधा मकानो की लॉटरी निकाल कर जल्द लोगों को राहत प्रदान करने हेतु जिलाधीश महोदय एवं नगर विकास न्यास सचिव को अवगत करवाया गया था। लेकिन फिर भी अब तक डिमांड जारी सुधा लोगों की डिमांड राशि जमा नहीं की जा रही है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पुर के प्रभावितों में नगर विकास न्यास के खिलाफ आक्रोश है। जल्द ही प्रशासन द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जावे एवं सरकार के खिलाफ आमजन में आक्रोश व्याप्त करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाने की मांग की ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES