दशनाम गोस्वामी समाज सेवा संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन

चित्तौड़गढ़, 29 जून। स्मार्ट हलचल।दशनाम गोस्वामी समाज सेवा संस्था (रजिस्टर्ड) शहर चित्तौड़गढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को शंकर घाटा स्थित समाज कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए किया गया।संस्था अध्यक्ष यशवंत पुरी गोस्वामी (एडवोकेट) ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष पद पर यशवंत पुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष पद पर सुनील पुरी, चंद्रप्रकाश पर्वत गोस्वामी (एडवोकेट) एवं हितेंद्र पुरी, महामंत्री पद पर गोपाल गिरी, राजेश गिरी (एडवोकेट) और राजू गिरी (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष देवेंद्र पुरी, सचिव नरेंद्र पुरी, सहसचिव अल्पेश पुरी (एडवोकेट) तथा संगठन मंत्री के रूप में बालकिशन पुरी, गणेश गिरी, यशवंत पुरी (डीजे) एवं संजय पुरी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मीडिया प्रभारी के रूप में मोहित पुरी एवं विष्णु भारती, अनुशासन समिति में शंभु गिरी, जबकि युवा अध्यक्ष के रूप में रुपेंद्र गिरी (गंभीरी नदी पूर्वी क्षेत्र) एवं प्रवीण पुरी (पश्चिमी क्षेत्र) का चयन किया गया। संरक्षक मंडल में समाज के वरिष्ठजनों को शामिल किया गया।

बैठक में उपस्थित समाजजनों ने नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। साथ ही निर्णय लिया गया कि महिला अध्यक्ष का चुनाव 26 जुलाई 2026 को समाज कार्यालय में आयोजित बैठक में किया जाएगा।

अध्यक्ष यशवंत पुरी ने बताया कि समाज के छात्रावास एवं नोहरे के लिए नगर परिषद अथवा नगर विकास न्यास से भूमि आवंटन कराने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही समाज की शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक जानकारी का डाटा तैयार कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए संगठन मंत्रियों एवं युवा अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उन्होंने युवा कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करने के भी निर्देश दिए।