खामोर में बेटियों ने मैदान में दिखाया दमखम…

किशन वैष्णव

70वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्रा हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज।

4 दिन में 30 टीमों की 470 छात्रा खिलाड़ी लेगी भाग,प्रथम दिन 8 मैच संपन्न हुए,4 मैच 17 आयु छात्रा वर्ग ओर 4 मैच 19 आयु छात्रा वर्ग।

शाहपुरा@। स्मार्ट हलचल|खामोर की खेल धरती पर गुरुवार को हॉकी का जोश देखने को मिला। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खामोर में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्रा हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। 24 से 27 सितंबर तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में जिले की 30 टीमों के करीब 470 बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। उद्घाटन समारोह के साथ ही मैदान पर मुकाबलों का आगाज हुआ तो खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगा दिया।उद्घाटन समारोह में शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंची विभिन्न टीमों की बालिका खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।प्रतियोगिता के 17 वर्ष छात्रा वर्ग का उद्घाटन मुकाबला राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धनोप और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोतिया के बीच हुआ। पनोतिया की टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबले में दबदबा बनाए रखते हुए 4-0 से जीत दर्ज की।दूसरा मैच बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलिया कलां और बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूनगर, भीलवाड़ा के बीच मुकाबला हुआ। फुलिया कलां की टीम ने बेहतरीन तालमेल के साथ खेलते हुए 2-0 से विजय हासिल की।तीसरा मैच रा.उ.मा.वि अरनिया रासा ओर
रा.उ.मा.वि सुरास के मध्य हुआ जिसमें सुरास ने 2–0 से हराया।चौथा मैच ढ़िकोला ओर डाबला के मध्य खेला गया जिसमें 1–0 से डाबला ने विजय प्राप्त की।
19 वर्ष में भी रोमांच देखने को मिला,19 वर्ष छात्रा वर्ग में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर, भीलवाड़ा और श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलिया कलां के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।अंततः भीलवाड़ा की टीम ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया।वहीं 19 वर्ष वर्ग के दूसरे मुकाबले में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोतिया और सेठ मुरलीधर मानसिंह बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,भीलवाड़ा के बीच मुकाबला हुआ। पनोतिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज की।वही 19 वर्ष छात्रा वर्ग में तीसरा मैच हुकमपुरा ओर देवरिया के मध्य खेला गया जिसमें देवरिया ने 4–0 से विजय प्राप्त की,तथा चौथा मैच खामोर ओर सणगारी के मध्य खेला गया जिसमें 1–0 से खामोर विजय रही।इस प्रकार प्रतियोगिता के पहले दिन पनोतिया ने 17 और 19 वर्ष दोनों वर्गों में जीत दर्ज की।उद्घाटन समारोह में दिखा जनप्रतिनिधियों व शिक्षा विभाग का समागम कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह राठौड़, अध्यक्ष क्रय-विक्रय सहकारी समिति शाहपुरा ने की। विशिष्ट अतिथियों में सूर्यप्रकाश शर्मा, कुटुंब प्रबोधन सह संयोजक चित्तौड़ प्रांत,जीवराज गुर्जर, अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल शाहपुरा तथा भंवरलाल वैष्णव, उपाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल शाहपुरा मौजूद रहे। भाजपा के अनमोल पाराशर भी समारोह में उपस्थित रहे।वहीं मुख्य संरक्षक अरुणा गारू, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीलवाड़ा,संरक्षक राजेंद्र गंगड़,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मुख्यालय भीलवाड़ा,सह संरक्षक महेश कुमार व्यास, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
मार्गदर्शन में डीवाईडीईओ फिजिकल दशरथपुरी गोस्वामी, डॉ. सत्यनारायण कुमावत, एसीबीईओ-2 राजेंद्र शर्मा, विभागीय प्रतिनिधि द्वारका प्रसाद जोशी, मुख्य तकनीकी सलाहकार साबिर हुसैन उस्ता की भूमिका रही।