जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में नोमान मंसूरी ने जीता स्वर्ण पदक

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

स्मार्ट हलचल|फूलिया खुर्द/-70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता अंडर-17 छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फूलिया खुर्द के कक्षा 9 के छात्र नोमान मंसूरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल किया।
दिनांक 20 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाइन, भीलवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में नोमान मंसूरी ने अंडर-17 छात्र वर्ग की एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में 400 में से 394 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।नोमान के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल के साथ “बेस्ट शूटर” पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर नोमान का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
नोमान मंसूरी इससे पूर्व भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।विद्यालय के प्रधानाचार्य बनवीर सिंह राठौड़ एवं समस्त शिक्षकगण ने नोमान मंसूरी को शानदार उपलब्धि एवं राज्य स्तर पर चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।