चित्तौड़गढ़, 24 जून। स्मार्ट हलचल।श्री आनंद परिवार सेवा समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा सर्व समाज के सहयोग से स्वर्गीय आनंदपाल सिंह सांवराद की 9वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 74 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।समिति से जुड़े सुरेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
शिविर में भाजपा बांसवाड़ा जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, संगठन जिला महामंत्री नीतीश कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री किशन सिंह पवार, कांग्रेस घोसुंडा मंडल अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा, जिला सचिव रफीक खान, महिला मोर्चा पदाधिकारी अलका कंवर चौहान, रेखा कंवर राणावत, खुशबू कंवर भाटी, सुमन कंवर तंवर, कृष्णा कंवर तंवर सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्री राष्ट्रीय चामुंडा सेना, चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा इकाइयों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में युवाओं और समाजजनों ने भी शिविर में सहभागिता निभाई। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
