भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान शिविर, 36 यूनिट रक्त संग्रहित

चित्तौड़गढ़, 24 जून। स्मार्ट हलचल।भागीरथ जयंती के अवसर पर ओड महासभा राजस्थान जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के युवाओं एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 36 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम का आयोजन ओड महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम ओड रामदेवरा के निर्देशानुसार जिला इकाई चित्तौड़गढ़ द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ भागीरथ महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नारूलाल ओड ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। समाज को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल ओड, प्रदेश मंत्री मदनलाल ओड, कैलाश ओड, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश ओड, किशन ओड, जयपाल ओड, मोतीलाल ओड, गोपाल ओड, गोविंद ओड, जगदीश ओड, राधेश्याम ओड, मुकेश ओड, विनोद, नानालाल, कन्हैयालाल, सुनील ओड, हीरालाल ओड, किरण ओड, देवीलाल ओड, रतन ओड, भेरू ओड, कमलेश ओड तथा सरपंच रामलाल ओड सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

ओड महासभा जिला चित्तौड़गढ़ ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं चिकित्सालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित एवं समाजसेवा के ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।