सुवालका समाज ने छात्रावास हेतु भूखंड आवंटन की मांग उठाई, विधायक को सौंपा ज्ञापन

राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी।
स्मार्ट हलचल।श्री सुवालका नवयुवक मंडल समिति कोटड़ी के अध्यक्ष सम्पतलाल सुवालका घेवरिया के नेतृत्व में सुवालका समाज के प्रतिनिधिमंडल ने छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण हेतु भूखंड आवंटन की मांग को लेकर विधायक गोपीचंद मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के कई विद्यार्थी आसपास के गांवों से अध्ययन के लिए आते हैं लेकिन रहने की समुचित व्यवस्था नहीं होने तथा समय पर परिवहन साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। समाजजनों ने मांग में उपखंड मुख्यालय पर समाज को एक भूखंड आवंटित किया जाए जिससे छात्रावास का निर्माण कर विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए भी इसका उपयोग किया जा सके। ज्ञापन पर विधायक गोपीचंद मीणा ने समाज की मांग को उचित बताते हुए शीघ्र ही भूखंड आवंटन के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, जमनालाल डीडवानिया, धर्मजी जीनगर, कैलाश तिवारी, बलवीर सेन, समिति उपाध्यक्ष गोपाललाल, कैलाश, ओमप्रकाश, योगेश, राजकुमार, कन्हैयालाल, लोकेश, सुरेश कुमार सुवालका सहित सुवालका समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।