अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल।बिजयनगर में गंभीर पेयजल समस्या के समाधान के लिए अमृत जल योजना के तहत करीब 6.50 करोड़ रुपये के कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जारी है। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता राजेश आर्य ने बताया कि योजना के तहत बरल रोड पर नई पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा तथा 12 से 13 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा जिन वार्डों में पेयजल आपूर्ति की समस्या है, वहां पुरानी पाइपलाइन बदली जाएगी और कम प्रेशर वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति का दबाव बढ़ाने के उपाय किए जाएंगे। विदित है कि वर्तमान में कई क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई पूरी नही है और कई वार्डो में अंतिम छोर पर पानी नही पहुंचता है ।
