चन्देरिया से पार्षद दिनेश गवारिया को उपसभापति बनाने की उठी मांग

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|चन्देरिया क्षेत्र से नवनिर्वाचित पार्षद दिनेश गवारिया को उपसभापति पद पर नियुक्त करने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि दिनेश गवारिया वार्ड सहित क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और हर प्रकार के कार्यों को लेकर उनकी जनता में मजबूत पकड़ है।
समर्थकों का कहना है कि उपसभापति पद के लिए वे प्रबल दावेदार हैं, ओर चित्तौड़ शहर से सभापति बनाया जा रहा है तो उपसभापति चंदेरिया से बनाया जाना चाइये क्योकि इस चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाने में चन्देरिया की विशेष भूमिका रही है।