धनराज भंडारी
स्मार्ट हलचल
स्मार्ट हलचल/ सुनेल।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2025 की बकाया दावा राशि और राज्य सरकार द्वारा घोषित आपदा प्रबंधन मद की शेष मुआवजा राशि किसानों के खातों में जमा नहीं होने से नराज भारतीय किसान संघ ने नारेबाजी कर तहसील अध्यक्ष श्यामसिंह सोनगरा की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर पडाव डाल दिया । तहसील अध्यक्ष सोनगरा ने बताया कि चार दिनों पूर्व तहसीलदार के जरिए कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को ज्ञापन भेजकर किसानों की लंबित राशि तत्काल जारी कराने की मांग की गई थी लेकिन सरकार की मनमानी के चलते अभी तक किसानों के खातों में खरीफ-2025 में प्राकृतिक आपदा एवं प्रतिकूल मौसम के कारण जिले में सोयाबीन सहित विभिन्न फसलों को व्यापक नुकसान हुआ था। सरकार की ओर से फसल खराबा स्वीकार किए जाने के बाद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करीब 260 करोड़ रुपए की दावा राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन किसानों को अब तक आंशिक भुगतान ही मिला है। संघ के अनुसार करीब 170 करोड़ रुपए की बीमा दावा राशि अभी भी बकाया है। जिसको लेकर तहसील स्तर से कई बार ज्ञापन और आग्रह किए गए। बकानी तहसील में संघ ने 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू किया था। आंदोलन के चौथे दिन प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर लिखित आश्वासन दिया था कि चार दिन में किसानों की समस्त बकाया राशि खातों में जमा करा दी जाएगी। इसके बावजूद 16 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी अधिकांश किसानों को भुगतान ही नहीं हुआ।
संघ के अनुसार 16 जुलाई को प्रशासन के साथ हुई वार्ता में भी लिखित आश्वासन दिया गया था, लेकिन उस पर भी अब तक कोई कार्यवाही प्रशासनिक रूप से अमल में नहीं लाई गई । इसके विरोध में किसान संघ के बैनर तले किसानों ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का निर्णय लिया। दर्जनों किसानों ने बताया कि जब तक बीमा क्लेम तथा फसल खराबे की मुआवजा राशि का भुगतान नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
