गणेश चतुर्थी महोत्सव स्थगित
पावटा, स्मार्ट हलचल|कस्बे स्थित विश्वनाथ मंदिर में शुक्रवार को विनायक कमेटी के वरिष्ठ सदस्य महावीर यादव की अध्यक्षता में मिटिंग आयोजित की गई । मिटिंग में गणेश मन्दिर के विकास कार्यो एवं कार्यक्रमों में सामाजिक व्यवधान के चलते गणेश चतुर्थी पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया । कमेटी सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों में कुछ सामाजिक लोगों द्वारा व्यवधान के चलते कमेटी ने सर्वसम्मति से इस बार कार्यक्रम नही करने का निर्णय लिया है । इस अवसर पर आशीष शर्मा, अजय गोयल, अंशुल अग्रवाल, मनीष सैन, लोकेश टांक, लाला पटेल, रवि सैन, अरविन्द जांगिड़, प्रदीप टांक, हिमांशु शर्मा सहित कमेटी सदस्य उपस्थित रहे ।
