स्मार्ट हलचल।कस्बे के सामरिया रोड के समीप स्थित कृषि भूमि तक जाने वाले कथित आम रास्ते को बंद किए जाने से परेशान एक किसान ने ग्रामीण सेवा शिविर में उपखंड अधिकारी पिड़ावा के नाम ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने और न्याय दिलाने की मांग की।प्रार्थना पत्र में किसान सुरेश राठौर व अशोक राठौर ने बताया कि उनकी कृषि भूमि खसरा संख्या 2037 सामरिया रोड के नजदीक स्थित है जहां पहुंचने वाले आम रास्ते पर पड़ोसियों ने गेट लगाकर ताला डाल दिया है। इससे खेत तक आवागमन बाधित हो गया है और कृषि कार्य करने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसान का आरोप है कि रास्ता बंद करने के साथ-साथ पड़ोसी उसे डराने-धमकाने का भी प्रयास कर रहे हैं। वहीं उसके विरुद्ध स्थानीय पुलिस थाने मे झूठी एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।
पीड़ित किसान ने ग्रामीण सेवा शिविर में उपखंड अधिकारी पिड़ावा से मामले की निष्पक्ष जांच कर आम रास्ता तत्काल खुलवाने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने का आग्रह किया गया है।
