कानावासी की युवती की बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना

बजरंग आचार्य

सादुलपुर।स्मार्ट हलचल|कानावासी गांव की एक युवती के करीब दस दिन पहले लापता होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने गुरुवार को हमीरवास थाने के सामने धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने युवती को जल्द बरामद करने की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी नाराजगी जताई।
धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित पूनिया गागड़वास भी ग्रामीणों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे। पूर्व सरपंच सतबीर पूनिया ग्वालिसर कर सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों ने पुलिस से मामले में प्रभावी कार्रवाई कर युवती का पता लगाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि घटना को करीब दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने और युवती को सकुशल बरामद करने की मांग की।