आरटीई बकाया भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक सावर के तत्वावधान एवं ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा सिंह यादव के नेतृत्व में कस्बे सहित पूरे ब्लॉक के निजी विद्यालय संचालकों ने बुधवार को विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रखकर रैली निकाली और उपखंड अधिकारी प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा शिक्षा निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन के प्रवक्ता मनजीत कुमार सेन ने बताया कि ज्ञापन में निजी विद्यालयों का आरटीई का बकाया भुगतान शीघ्र जारी करने, मासिक निरीक्षण के नए नियमों के नाम पर शिक्षा तंत्र में ‘इंस्पेक्टर राज’ लागू नहीं करने तथा निजी विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।
इस अवसर पर संगठन महासचिव गुरविंदर सिंह मीणा, सचिव किशन सिंह हाड़ा, संगठन मंत्री भागचंद माली, प्रधानाध्यापिका हेमलता जैन, चंद्रकला सेन, राजेश शर्मा, कपिल वैष्णव, कमलजीत सिंह राठौड़, शांतिलाल जैन, यशवंत व्यास, ऋषभ शर्मा सहित सैकड़ों विद्यालय संचालक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।