दिलखुश मोटीस
सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) शाखा सावर द्वारा बुधवार को नवनियुक्त अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सावर गणपत लाल मीना का फूल-मालाओं से अभिनंदन एवं साफा बंधवाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने उन्हें अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
स्वागत समारोह में संघ के संरक्षक चांदमल खटीक, रामसिंह मीना, रामराज साहू, लेखराज मीणा, हर्षवर्धन सिंह (मेहरूखुर्द), पुष्पेन्द्र, नित्यानंद, दिनेश, दीपक, पंकज, मस्तराम मीणा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
